टाइगर श्राफ के इस हमशक्ल को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, वायरल हुई तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: July 30, 2018 10:33 AM2018-07-30T10:33:20+5:302018-07-30T10:33:20+5:30

Next

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने हमशक्‍ल की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

जी हाँ हाल ही में डब्‍बू अंकल यानी अंकल संजीव श्रीवास्तव अपने डांस की वजह से हर तरफ चर्चा में रहे थे।

अब इसके बाद एक ऐसा ही चेहरा भी रातोंरात स्टार बन गया है, यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का हमशक्‍ल है।

हुबहू टाइगर की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम डेविड शाहरिया है।

सोशल मीडिया पर डेविड शाहरिया की सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और डेविड रातोंरात मशहूर हो गए हैं।

टाइगर और डेविड की तस्वीरों को देखकर आप भी चकमा खा जाएंगे।

बता दें डेविड भी टाइगर की तरह पेशे से एक्टर ही हैं।

डेविड असमिया भाषा की फिल्मों में काम कर रहे हैं।