हेमा मालिनी और धमेंद्र की बेटी ईशा देओल दूसरी बार मां बनीं, सोशल मीडिया पर छाईं बेबी शॉवर की तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: May 7, 2019 11:15 AM2019-05-07T11:15:25+5:302019-05-07T11:15:25+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, ये सभी तस्वीरें ईशा देओल के बेबी शॉवर के फंक्शन की हैं।

ईशा देओल दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस पल को ईशा ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ईशा के बेबी शॉवर के फंक्शन की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस फंक्शन में ईशा के दोस्त भी शामिल हुए।

ईशा ने बेबी शॉवर के दौरान बहन आहना देओल और अपनी बेस्ट फ्रेंड शैलारना के साथ तस्वीरें क्लिक कराई।

ईशा ने बेबी शॉवर फंक्शन में कई तरह की स्वीट्स का अरेंजमेंट किया है। जिन्हें देख आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा।

बेबी शॉवर के इस फंक्शन में केक का इंतजाम ईशा के दोस्तों ने किया।

दूसरी बार मां बनने की खुशी ईशा के चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही है।