लाइव न्यूज़ :

Bhumi Pednekar Dengue: डेंगू की चपेट में आईं एक्ट्रेस, पोस्ट में बताया अब कैसी है हालत

By संदीप दाहिमा | Updated: November 22, 2023 19:29 IST

Open in App
1 / 4
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डेंगू से पीड़ित हैं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भूमि ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ दिन अत्यधिक पीड़ा और परेशानी झेलने के बाद अब वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की अभिनेत्री भूमि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी।
2 / 4
भूमि ने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘एक डेंगू के मच्छर ने, मुझे आठ दिन तक प्रताड़ित किया। लेकिन, आज जब मैं उठी तो मुझे कुछ बेहतर महसूस हुआ, इसलिए मैंने सेल्फी लेने के बारे में सोचा।’’ भूमि ने अपने प्रशंसकों को भी डेंगू मच्छरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
3 / 4
अभिनेत्री ने जानकारी के साथ-साथ सभी लोगों से सावधान रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने का आग्रह किया। भूमि (34) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘ मित्रों, सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे।
4 / 4
मच्छर भगाने वाली दवाएं अभी बहुत जरूरी हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखें। बढ़ते हुए प्रदूषण से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। ’’ भूमि ने अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों का भी शुक्रिया अदा किया है।
टॅग्स :भूमि पेडनेकरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल