लाइव न्यूज़ :

बच्चों को सिखाएं पर्सनल फाइनेंस ताकि आपकी गलतियां वह ना दोहराएं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 15, 2018 14:34 IST

अपने बच्चे को सिखाएं कि पैसे को सही तरह से कैसे खर्च करना चाहिए। बच्चों की खर्च पर नजर रखें।

Open in App

आज के बढ़ते दौर में जहां बच्चे इतने स्मार्ट हो रहें है कि पेरेंट्स को कुछ सिखाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। लेकिन बात जब पर्सनल फाइनेंस की हो तो जरूरत है उन्हें थोड़ा गाइड करने की। इसकी शुरुआत बचपन से ही कर देनी चाहिए। पैसे का महत्व बच्चों को समझाना जरुरी है और समय के साथ उन्हें बताने कि इसे मैनेज कैसे करना चाहिए। इससे पैसों के लेनदेन के बारे में जानकारी बढ़ेगी और वह वो गलती करने से बच जायेंगें जो अपने दोहराई है।

बच्चों को कुछ आर्थिक फैसले खुद करने दें 

बच्चों को कुछ आर्थिक फैसले खुद से करने दें। जैसे मान ले जब भी आप उनके साथ शॉपिंग के लिए जाते हैं तो उन्हें यह चुनने और फैसला करने की आजादी दें कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्यों। इसके बाद वह लिमिट के अंदर शॉपिंग करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप उनकी तारीफ करें। इसके साथ ही अगर वह लिमिट से ज्यादा खर्च किया है तो उन्हें प्यार से समझाएं। बच्चे जैसे-जैसे बड़े हों, उन्हें अपने परिवार के आर्थिक फैसले का हिस्सा जरुर बनाएं। इससे वे जिम्मेदार और कॉन्फिडेंट बनेंगे।

बच्चों को बैंकिंग से जोड़ें 

जब बात पर्सनल फाइनेंस समझाने की हो रही है तो बैंकिंग पहला स्टेप है। आजकल जब से केंद्र सरकार नई-नई स्कीम्स लाई है तब से बहुत से स्कूल में भी बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाना जरूरी हो गया है। बैंक से जुड़कर, बच्चे अपने बैंक अकाउंट में पैसे रखना, एक डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना और अन्य बैंक संबंधी सुविधाओं का इस्तेमाल करना सीख जाएंगे।

बच्चे के लिए पॉकेट मनी फिक्स करें

बच्चों की पॉकेट मनी जरुर फिक्स रखें। इसके साथ ही उनके पैसे खर्च करने के तरीके को पर जरुर नजर रखें। अगर वह अपने पैसों को बहुत स्मार्ट तरीके से हैंडल कर रहें है तो उन्हें कुछ गिफ्ट या एक्स्ट्रा पैसे देकर मोटीवेट जरुर करें इससे उनका हौसला बढ़ता है। पॉकेट मनी से बच्चे को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बड़े होने में मदद मिलती है। इसके साथ उनके मन में पैसों को लेकर कॉंफिडेंट भी रहता है ओर उनके मन में जवाबदेही की भावना भी पैदा होती है।

बच्चों को बचत और इन्वेस्टमेंट सिखाएं 

अगर बच्चे कभी कोई नया खिलौना या कपड़े कोई दूसरी चीज खरीदने के लिए पैसे मांगते हैं तो उन्हें अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाकर खरीदने के लिए कहें। इससे वह पैसे बचत का महत्व समझेंगें। इसी तरह उन्हें इन्वेस्ट करना भी सिखाए। उन्हें यह भी बताएं कि इससे आगे चलकर पैसे बचाने में कैसे मदद मिल सकती है। इसके साथ-साथ उन्हें रेकरिंग डिपोजिट अकाउंट खोलने में उनकी मदद कर सकते हैं। इससे वह अपना पैसा भी बढ़ा सकते हैं।

बच्चों को सही खर्च और कर्ज के बारे में जरूर बताएं

बच्चों को सही तरह से खर्च करना सिखाए। अपने बच्चे को सिखाएं कि पैसे को सही तरह से कैसे खर्च करना चाहिए। बच्चों की खर्च पर नजर रखें। तरह-तरह के खर्च के लिए एक टारगेट सेट करने और बहुत पहले से ही एक बजट बनाकर चलने में बच्चे की मदद करें। इसके साथ उन्हें कर्ज से जुड़ी बातों के साथ-साथ उसे संभालने का तरीका भी पता चल जाएगा। बच्चे को यह जरूर सिखाए कि कब और कैसे पैसे जमा करने चाहिए जिससे वह कर्ज से बचें रहें। बच्चों को समय पर कर्ज चुकाने का तरीका भी सिखाना चाहिए।

लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह की बच्चों को पर्सनल फाइनेंस जरुर सिखाए लेकिन उनपर इसे लेकर दबाव ना बनाएं। बच्चों को आर्थिक दृष्ट‌ि से संतुलन बनाना सिखाए।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसबिज़नेससेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील