लाइव न्यूज़ :

आप जानते हैं क्या है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट, आम लोगों पर कैसे पड़ता इसका असर

By सुमित राय | Updated: April 17, 2020 15:32 IST

रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका असर आमलोगों पर कैसे पड़ता है?

Open in App
ठळक मुद्दे आरबीआई ने शुक्रवार को रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की।हालांकि आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोरोना वायरस की वजह से महामंदी की आशंका जताई है। इससे निपटने के लिए आरबीआई लगातार नए कदम उठा रहा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की, जिसके बाद यह 4 प्रतिशत से कम 3.75 प्रतिशत हो गया। 

हालांकि आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। तो क्या आपको पता है कि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्या होता है। इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और इससे आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

क्या होता है रेपो रेट

जैसे आम लोग अपने काम के लिए बैंकों से लोन लेते है, उसी तरह बैंक अपने काम के लिए रिजर्व बैंक से लोन लेते हैं। इस लोन बैंक जिस रेट से ब्याज चुकाते हैं उसे रेपो रेट कहते हैं।

आम लोगों पर क्या पड़ता है असर

रेपो रेट का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है, क्योंकि अगर रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को महंगा लोन मिलेगा और वो अपने ग्राहकों को ज्यादा रेट पर लोन देंगे। वहीं अगर रेपो रेट कम होगो तो कों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा और वो भी ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।

क्या होता है रिवर्स रेपो रेट

रेपो रेट का एकदम उल्टा होता है रिवर्स रेपो रेट। यानि बैंक अपने दिनभर के काम के बाद बची हुई रकम को रिजर्व बैंक के पास जमा कर देते हैं और उस पर मिलने वाले ब्याज को रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।

रिवर्स रेपो रेट का आम आदमी पर असर

रिवर्स रेपो रेट का सीधा असर लोगों पर तो नहीं पड़ता, लेकिन इसका सीधा असर बाजार पर पड़ता है। अगर रिवर्स रेपो रेट ज्यादा हो तो बैंक ज्यादा पैसे रिजर्व बैंक के पास जमा करा देते हैं और बाजार में नकदी की कमी हो जाती है। रिवर्स रेपो रेट कम होने पर बाजार में कैश फ्लो बढ़ जाता है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित