लाइव न्यूज़ :

शहरों में रहने वाले लोगों को ऐसे मिलेगा घर खरीदने के लिए सस्ता लोन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 8, 2018 16:46 IST

रिजर्व बैंक ने इससे पहले 28 जनवरी 2014 को रेपो दर में वृद्धि की थी। उस समय रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर आठ प्रतिशत पर पहुंच गई थी। उसके बाद से इसमें या तो गिरावट आती रही अथवा दर को स्थिर रखा गया।

Open in App

नई दिल्ली, 08ः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुख्य नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। पिछले चार साल से अधिक समय में पहली बार रेपो दर बढ़ाई गई है। इससे बैंकों का कर्ज महंगा होगा और मकान, वाहन के कर्ज की ईएमआई बढ़ सकती है। हालांकि आरबीआई ने एक मध्यम वर्गीय परिवारों को जरूर थोड़ी राहत दी है। 

बैंक के अनुसार, महानगरों में घर खरीदने वाले लोगों के लिए 35 लाख रुपये तक के लोन को 'प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग (पीएसएल)' श्रेणी में रखा जाएगा। पहले यह सीमा 28 लाख रुपये तक रखी गई थी, जिसमें सात लाख तक कर दी गई। इनमें वे शहर शामिल होंगे जिनकी जनसंख्या 10 लाख से अधिक है। इसके अलावा अन्य शहरों के लिए 25 लाख रुपए तक रखी है, जोकि पहले 20 लाख रुपए थी। 

इस पीएलएल श्रेणी का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब महानगरों में 45 लाख रुपए तक का घर हो। वहीं अन्य शहरों में कीमत 30 लाख रुपये तक होनी चाह‍िए। बता दें, पीएसएल के तहत दिए जाने वाले लोन के लिए आरबीआई समय-समय पर ब्याज दरों की घोषणा करता है, जिसमें हाउसिंग, कृष‍ि, श‍िक्षा, छोटे उद्योग, निर्यात कर्ज समेत अन्य शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चली बैठक के बाद रेपो दर बढ़ाने की घोषणा की गई थी। रिजर्व बैंक गवर्नर ऊर्जित पटेल सहित समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में अपना मत देकर बाजार को हैरत में डाल दिया। रेपो दर वह दर होती है जिस पर केन्द्रीय बैंक एक दिन- एक रात की फौरी जरूरत के लिये बैंकों को नकदी उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी इसी अनुपात में बढ़कर छह प्रतिशत हो गई। इस दर पर केन्द्रीय बैंक बैंकों से अतिरिक्त नकदी उठाता है। 

रिजर्व बैंक ने इससे पहले 28 जनवरी 2014 को रेपो दर में वृद्धि की थी। उस समय रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर आठ प्रतिशत पर पहुंच गई थी। उसके बाद से इसमें या तो गिरावट आती रही अथवा दर को स्थिर रखा गया। जनवरी 2015 में पहली बार इसमें चौथाई प्रतिशत की कटौती कर इसे 7.75 प्रतिशत पर लाया गया। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड