लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने होगी 5 हजार रुपये की गारंटीड कमाई

By सुमित राय | Updated: August 24, 2020 10:46 IST

अगर आप भी बिना किसी रिस्क के गारंटीड कमाई चाहते हैं तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता सकते हैं, जहां निवेश कर हर महीने 5 हजार रुपये कमा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट ऑफिस में एक बार निवेश कर हर महीने 5 हजार रुपये तक की गारंटीड कमाई कर सकते हैं।पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये भी जमा किया जा सकता है।

अगर आप भी अपने भविष्य में आर्थिक समस्याओं लिए चिंतित रहते हैं और बिना किसी रिस्क के गारंटीड कमाई चाहते हैं तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता सकते हैं, जिसमें आप एक बार निवेश कर 5 सालों के लिए हर महीने 5 हजार रुपये तक की गारंटीड कमाई कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम क्या है औ इसमें आपकों क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम

भारतीय डाक विभाग की मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) ऐसी योजना है, जहां पैसे जमा करके 5 हजार रुपये प्रतिमाह की गारंटीड इनकम फिक्स कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा और इसके अलावा आपका पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

कौन कर सकता है निवेश

भारतीय डाक विभाग के मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। कोई भी नागरिक सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है। इस स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम भी निवेश किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ किसी अभिभावक को नाम देना पड़ता है।

एमआईएस में कितना किया जा सकता है निवेश

पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम अकाउंट यानी एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है, लेकिन आप मंथली इनकम स्कीम अकाउंट में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 4.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं। हालांकि अगर यह अकाउंट ज्वाइंट नाम से खोला जाए तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये भी जमा किया जा सकता है।

कितना मिलेगा ब्याज और कैसे निकाल सकते हैं

पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम के अगर सिंगल अकाउंट 450000 लाख रुपये जमा किया जाता है तो हर माह 2475 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। वहीं अगर ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये जमा किया जाता है तो साल भर में ब्याज के रूप में 59400 रुपये यानी हर माह 4950 रुपये मिलेगा। ब्याज की रकम को हर महीने आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, आप चाहे तो इसे हर महीने निकाल सकते हैं।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमभारतीय डाकसेविंगपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड