लाइव न्यूज़ :

अब ऐप से करें अपना पर्सनल फाइनेंस मैनेज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 07:34 IST

स्मार्टफोन से आप अपना अकाउंट बड़ी आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

Open in App

आजकल स्मार्टफोन का चलन इतना बढ़ गया है  कि हर किसी के हाथ में एक स्मार्टफोन है। इसकी वजह से पहले ही हमें ढेर सारी सुविधाएं मिली पर पर यह जानकर आपको और भी ज्यादा खुशी होगी अब स्मार्टफोन के जरिये आप अपने बिल ट्रैक कर सकते हैं और बजट बना सकते हैं। इन ऐप की मदद से हम इनकम और खर्च दोनों का अच्छे से हिसाब रख सकते हैं।

गुड बजट  

गुड बजट बजट एक ऐसा ऐप है जिसके जरिय घर के बजट की प्लानिंग की जा सकती है। यह ऐप डेस्प्रिंग टेक्नोलॉजी का बनाया है जो हर महीने एक फिक्स अमाउंट रखता है। इससे रियल टाइम में मौजूदा पैसों का हिसाब रखता है। इसकी मदद से आप अपने मंथली बजट को डिवाइड कर सकते हैं और ये भी जान सकते हैं कि हर महीने ज्यादा रकम कहां खर्च कर रहा है। इसके साथ-साथ इसमें एक और फीचर है जिसके जरिये आप किसी खर्च के लिए समय भी फिक्स कर सकते हैं। ये ऐप ऑटोमेटिक तरीके से सभी डिवाइस पर सिंक हो जाता है। इसका डेटा गुडबजट की वेबसाइट पर बेकअप हो जाता है। ये आपके फाइनेंस को ट्रैक करने का अच्छा ऑप्शन है। गुडबजट ऐप एंड्राइड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।

एंड्रोमनी 

इस एप्लीकेशन के जरिये हम बेहतर तरीके से अपने पर्सनल फाइनेंस को मैनेज कर सकते हैं। ये ऐप एंड्राइड प्ले स्टोर और आईओएस पर उपलब्ध है। इसमें डेली अकाउंटिंग, कैटेगरी मैनेज करने और विस्तार से रिपोर्ट भी बनाई जा सकती है, जिसे एंड्रो मनी मैनेज करता है। इस ऐप के जरिये एक से ज्यादा अकाउंट आसानी से खोले जा सकते हैं। इस ऐप को ड्रॉप बॉक्स या गूगल डॉक्यूमेंट के जरिये दूसरे डिवाइस पर सिंक किया जा सकता है, साथ इसके हाईआर्की में कैटेगरी बना सकते हैं। इसमें पासवर्ड प्रोटेक्शन भी है। ऐप में इनकम और खर्च का ट्रेंड, ग्राफ और बार चार्ट बनाए जा सकते हैं। 

मेवेलोप्स

मेवेलोप्स के जरिये हम अपने बजट पर और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यह ऐप हमें रियल टाइम जानकारी देने के साथ-साथ इसे ऑपरेट करना भी बहुत आसन है। यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह बहुत आसानी से आपके बैंक अकाउंट से सिंक हो जाता है। यह ऐप डायरेक्ट आपके बैंक में हुए क्रेडिट और डेबिट ट्रांजेक्शन का हिसाब रखता है इसलिए यहां पर सिक्योरिटी को बहुत गंभीर तौर पर लिया जाता है। जब आप अपना अकाउंट बनाते हैं तो यह आपसे कई तरह के सवाल पूछकर आपकी मंजूरी लेता है। एक बार सिंक होने के बाद ये आपकी इनकम के बारे में पूछता है और फिर अलग-अलग जरूरतों के लिए बजट के फोल्डर बनाता है। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम