लाइव न्यूज़ :

हर महीने केवल 500 रुपये से कर सकते हैं म्‍यूचुअल फंड में इन्वेस्ट, मिलेगा फायदा

By स्वाति सिंह | Updated: October 2, 2018 14:00 IST

म्यूचुअल फंड को लेकर लोगों की धारणा होती है कि केवल ज्यादा पैसे ही यहां इन्वेस्ट कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप चाहें तो म्यूचुअल फंड में केवल 500 रुपये से इन्वेस्ट शुरू कर सकते हैं।

Open in App

नई दि‍ल्‍ली, 2 अक्टूबर: आज के समय में म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा जरिया बनता जा रहा है। लेकिन म्यूचुअल फंड में बढ़ते इन्वेस्टमेंट के साथ लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं। जैसे क्या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना फायदेमंद है? क्या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करके टैक्स कैसे बचा बचाया जा सकता हैं।  

पैसा निकालने का ऑप्शन 

आप जब भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं तब आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। ऑप्‍शन है या तो आप रेगुलर फंड में इन्वेस्ट करें। या फिर आप टैक्‍स सेवर फंड में इन्वेस्ट करें। 

क्योंकि जब आप रेगुलर फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो कुछ महीने बाद ही आप अमाउंट निकाल सकते हैं। वहीं, जब आप टैक्‍स सेविंग फंड में में इन्वेस्ट करते हैं तो यह 3 साल का लॉकइन पीरि‍यड होता है। उस लॉकइन पीरि‍यड से पहले आप अपना फंड में से नहीं नि‍काल सकते।  

इसके साथ ही टैक्‍स सेविंग म्यूचुअल फंड में आपको इनकम टैक्‍स अधिनियम की धारा 80 सी के तहत इन्वेस्ट करने पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है।

हमेशा केवल अपनी पसंद से चुनें प्‍लान 

वैसे तो सभी म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर्स की पसंद के ही होते हैं। लेकिन यहां अपनी पसंद से चुनने का मतलब यह है कि या तो वह फंड चुने जहां शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न मिले। अगर आप लॉन्ग टर्म में चुनते हैं तो ऐसी जगह चुनें जहां प्लानिग के साथ पैसे को इनवेस्‍ट कि‍या जा सके। 

म्यूचुअल फंड के लि‍ए बड़ी रकम की जरूरत नहीं 

म्यूचुअल फंड को लेकर लोगों की धारणा होती है कि केवल ज्यादा पैसे ही यहां इन्वेस्ट कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप चाहें तो म्यूचुअल फंड में केवल 500 रुपये से इन्वेस्ट शुरू कर सकते हैं। एसआईपी (SIP) के साथ आप केवल 500 रुपये महीने से इनवेस्‍टमेंट शुरू कर सकते हैं। 

म्यूच्यूअल फंड के एसआईपी (सिस्‍टमैटिक इंन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान) में निवेश करने के लिए जरुरी नहीं की आप शेयर बाजार की स्थिति को देखें या कोई मोटी रकम का इंतजार करें।अगर आप प्रति माह 500 रुपये के साथ निवेश शुरू करना चाहतें हैं तो कर सकते हैं और निवेश की समय सीमा 5 साल ही लेकर चलें। 

टॅग्स :म्यूचुअल फंडसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड