लाइव न्यूज़ :

PF के लिए ब्याज दर अधिसूचित कर सकती है सरकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 15:20 IST

ईपीएफओ के अंशधारकों को 8.55% ब्याज दर उपलब्ध कराने की मंजूरी इस सप्ताह कभी भी मिल सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: श्रम मंत्रालय वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि (EPFO) पर देय ब्याज की दर 8.55% इसी सप्ताह अधिसूचित कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में रिटर्न डालने का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्रालय बीते वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.55% की ब्याज दर की पुष्टि कर चुका है। यह बीते पांच साल में पीएफ पर सबसे कम दर होगी।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में चुनावों के कारण आचार संहिता को देखते हुए श्रम मंत्रालय ने ब्याज दर अधिसूचित करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी मांगी है ताकि ब्याज राशि अंशधारकों के खातों में डाली जा सके।'

सूत्र ने कहा, 'ईपीएफओ के अंशधारकों को 8.55% ब्याज दर उपलब्ध कराने की मंजूरी इस सप्ताह कभी भी मिल सकती है।’ उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ का केंद्रीय न्यासी बोर्ड ब्याज दर के बारे में अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजता है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे अधिसूचित किया जाता है और ब्याज राशि खाताधारकों के खातों में डाली जाती है।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया