लाइव न्यूज़ :

नौकरीपेशा लोगों को झटका, फिर घट सकती है पीएफ की ब्याज दर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 27, 2020 06:25 IST

ईपीएफओ द्वारा ब्याज दर को पुन: 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के चलते सरकार ने मार्च महीने में पीएफ को लेकर राहत पैकेज का ऐलान किया थाइसमें कर्मचारियों और नियोक्ता दोनों को राहत प्रदान की थी.

कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंक अपनी ब्याज दर घटा चुके हैं. इसके बाद अब नौकरीपेशा लोगों की जब भी हल्की हो रही है. खबरों के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भी ब्याज दरों में कटौती करने जा रहा है.

ईपीएफओ द्वारा पीएफ पर दी जाने वाली ब्याज दर 8.65 प्रतिशत थी, जिसे मार्च 2020 में घटाकर 8.50 प्रतिशत कर दिया गया था. सूत्रों के अनुसार ईपीएफओ द्वारा ब्याज दर को पुन: 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत किया जा सकता है. ऐसा निवेश पर लगातार घट रहे रिटर्न की वजह से हो रहा है. यदि ऐसा हुआ तो इसका 6 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों को झटका लगेगा.

ईपीएफओ के वित्त विभाग, निवेश और ऑडिट विभाग की कमेटी की जल्द ही होने वाली बैठक में इस बारे में फैसला लिया जाएगा. मार्च के पहले सप्ताह में ब्याज दर को घटाकर 8.5 प्रतिशत किया गया था लेकिन वित्त मंत्रालय ने इसे मंजूरी प्रदान नहीं की है.

कोरोना संकट के चलते सरकार ने मार्च महीने में पीएफ को लेकर राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिसमें कर्मचारियों और नियोक्ता दोनों को राहत प्रदान की थी. तीन महीने के लिए पीएफ में दोनों की हिस्सेदारी को घटाकर 12 प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत कर दिया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि इस कारण पीएफ में कम राशि आने की वजह से ईपीएफओ द्वारा ब्याज दर में कटौती की जा रही है.

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड