लाइव न्यूज़ :

नौकरीपेशा लोगों को एक और झटका, लगातार तीसरे साल घटी EPFO की ब्याज दर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 20:31 IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साल 2017-18 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.65% से 8.55% प्रतिशत कर दिया है।

Open in App

बजट में टैक्स स्लैब में कोई राहत ना मिलने के बाद नौकरीपेशा लोगों को ईपीएफओ ने एक और झटका दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साल 2017-18 के लिए ब्याज दर 8.65% से घटाकर 8.55% कर दिया है। यह फैसला बुधवार को हुई ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया। पीएफ की ब्याज दर घटने से देश के नौकरीपेशा वर्ग को झटका लगा है। उम्मीद की जा रही थी इस साल ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। बता दें कि पीएफ की ब्याज दरों में लगातार तीसरे साल कटौती देखी गई है। 2015-16 में यह 8.8 फीसदी थी। पिछले साल 8.65 फीसदी हुई और इस बार घटाकर 8.55 फीसदी कर दी गई।

ईपीएफ पर ब्याज दरें पीएफ फंड के निवेश से मिलने वाले रिटर्न के आधार पर तय की जाती है। पिछले कुछ सालों से ईपीएफओ अपना निवेश ईटीएफ में कर रहा है। 2015 से अब तक 44,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई लाभ नहीं निकला। लगातार रिटर्न घटने से ईपीएफओ की ब्याद दर भी घटा दी गई है।

इस स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफओ अपने कुछ शेयर्स बेचने की भी योजना बना रहा था जिससे ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सके। ईपीएफओ ने इसी महीने 2886 करोड़ रुपये मूल्य के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स बेचे हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री ने सिफारिश की थी ब्याज दरों को घटाकर 8.55 फीसदी किया जाए। इस फैसले से कर्मचारियों में रोष है।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम