लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर मिले बोनस को उड़ाने के बजाए ऐसे करें यूज, होगा फायदा

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2019 13:43 IST

आमतौर पर होता ये है कि जब बोनस के पैसे आते हैं लोग इसे अहमियत नहीं देते और इधर-उधर खर्च कर देते हैं। इसलिए इस बार बोनस का सही इस्तेमाल करें।  

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर कंपनी से अच्छा खासा बोनस मिलता है बोनस के अमाउंट के हिसाब से उसे इन्वेस्ट करने का सोचें।

किसी भी कंपनी में काम कर रहे मैनेजर से लेकर कर्मचारी दिवाली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल, इस त्यौहार में बोनस जो मिलता है। बोनस मिलते ही सभी के दिमाग में यही चलता है कि वे इन पैसों को कहां खर्च करें। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इन पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें जिससे लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। आमतौर पर होता ये है कि जब बोनस के पैसे आते हैं लोग इसे अहमियत नहीं देते और इधर-उधर खर्च कर देते हैं। इसलिए इस बार बोनस का सही इस्तेमाल करें।  

बोनस के पैसों को यहां करें निवेश 

बोनस के अमाउंट के हिसाब से उसे इन्वेस्ट करने का सोचें। इन पैसों से आप रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, शादी, स्वास्थ्य बीमा, गाड़ी खरीदने आदि के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे इंटरेस्ट के साथ-साथ आपका अमाउंट सुरक्षित भी रहेगा। अगर आप सिर्फ कम अवधि के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो बाजार में कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। शॉर्ट इन्वेस्ट के लिए आप शॉर्ट टर्म डेट फंड, सावधि जमा या आर्बिट्रेज फंड के बारे में सकते हैं। 

बोनस के पैसों को ऐसे करें खर्च 

अगर अपने पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो उसका इस्तेमाल घर की जरूरत वाली चीजें खरीद सकते हैं। इन पैसों से आप टीवी, फ्रिज, कार, बाइक, वॉशिंग मशीन जैसी इस्तेमाल की जरूरी बड़ी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप बोनस के पैसों से अच्छा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे आप अपने परिवार के साथ समय भी बीता लेंगे और उन्हें काफी खुशी मिलेगी। यह फिर अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने बोनस का इस्तेमाल अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में कर सकते हैं। 

टॅग्स :दिवालीसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड