लाइव न्यूज़ :

1 अगस्त से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये नियम, अब घर, कार या बैंक ट्रांजैक्शन से पहले पढ़ लें ये खबर!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 29, 2019 13:18 IST

1 अगस्त 2019 से कई वित्तीय नियम प्रभावी होंगे। हम आपको बताएंगे वो नियम जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक में 1 अगस्त से आईएमपीएस पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।1 अगस्त से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा।1 अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता हो जाएगा।

1 अगस्त से नए महीने की शुरुआत होने वाली है। इन दिन कई वित्तीय नियम प्रभावी होंगे जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। इस दिन से एसबीआई एक फ्री सुविधा की शुरुआत करेगा साथ ही इलेक्ट्रिक कार खरीदना भी सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा नोएडा में घर भी पहले की अपेक्षा सस्ता मिलेगा।

एसबीआई में IMPS शुल्क नहीं

भारतीय स्टेट बैंक में 1 अगस्त से आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभी तक बैंक अमाउंट के हिसाब से एक निश्चित चार्ज लेता है। आईएमपीएस पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा जिसमें चंद मिनटों में दो लाख तक की राशि एक खाते से दूसरे खाते में भेजी जा सकती है।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता

1 अगस्त से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा। जीएसटी काउंसिल ने बैट्री से चलने वाली कार और स्कूटर पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है। वहीं चार्जर पर जीएसटी की दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी हैं। इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा।

नोएडा में घर खरीदना सस्ता

1 अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। दरअसल यहां सर्किल रेट कम किए गए हैं जो 1 अगस्त से लागू होंगे। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म करने का भी फैसला लिया गया है।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसभारतीय स्टेट बैंकइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया