FIFA: सरकारी हस्तक्षेप की वजह से जिम्बाब्वे, केन्या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित, इन देशों को नहीं मिलेगा अब फीफा की आर्थिक मदद

By आजाद खान | Published: February 25, 2022 11:34 AM2022-02-25T11:34:34+5:302022-02-27T22:38:33+5:30

आपको बता दें कि कीनिया में भी खेल मंत्रालय ने फुटबॉल महासंघ के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें हटा दिया था।

Zimbabwe Kenya suspended from international competitions due to government interference by fifa not get FIFA financial aid | FIFA: सरकारी हस्तक्षेप की वजह से जिम्बाब्वे, केन्या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित, इन देशों को नहीं मिलेगा अब फीफा की आर्थिक मदद

FIFA: सरकारी हस्तक्षेप की वजह से जिम्बाब्वे, केन्या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित, इन देशों को नहीं मिलेगा अब फीफा की आर्थिक मदद

Highlightsफीफा ने जिम्बाब्वे और कीनिया को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित किया है।यह फैसला सरकारी हस्तक्षेप के आधार पर लिया गया है।इन देशों को अब फीफा की ओर से वित्तीय सहायता भी नहीं मिलेगी।

हरारे: विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने जिम्बाब्वे और कीनिया को उनके राष्ट्रीय फुटबॉल संघों के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया है। जिम्बाब्वे पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि सरकार से नियंत्रित खेल और मनोरंजन आयोग ने जिम्बाब्वे फुटबॉल संघ पर से अपना नियंत्रण छोड़ने और महासंघ के पदाधिकारियों को बहाल करने से इनकार कर दिया था। 

सरकारी हस्तक्षेप को करार देकर फीफा ने प्रतिबंधित लगाया

जिम्बाब्वे फुटबॉल संघ को भ्रष्टाचार के आरोप में नवंबर में बर्खास्त कर दिया गया था। कीनिया में भी खेल मंत्रालय ने फुटबॉल महासंघ के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें हटा दिया था। फीफा ने इसे सरकारी हस्तक्षेप करार दिया और कीनिया को प्रतिबंधित कर दिया। 

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब नहीं ले पाएंगे जिम्बाब्वे और कीनिया हिस्सा

कीनियाई फुटबॉल संघ के अध्यक्ष निक मावेंड्वा आपराधिक आरोपों का सामना भी कर रहे हैं। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो ने प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसका मतलब होगा कि जिम्बाब्वे और कीनिया की राष्ट्रीय टीम और क्लब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें फीफा से वित्तीय सहायता भी नहीं मिलेगी। 

Web Title: Zimbabwe Kenya suspended from international competitions due to government interference by fifa not get FIFA financial aid

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे