लाइव न्यूज़ :

जील, वैदेही राष्ट्रीय टेनिस के महिला एकल सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर शीर्ष वरीय जील देसाई और दूसरी वरीय वैदेही चौधरी ने गुरुवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वैदेही ने डीएलटीए परिसर में कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आकांक्षा निटुरे को 4-6 6-2 6-3 से शिकस्त दी।

वैदेही और जील के अलावा शर्मदा बालू और समहिता साई चामार्थी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

जील ने पांचवीं वरीय रश्मिका श्रीवल्ली भामिदपति को अंतिम आठ के मुकाबले में 7-6 6-1 से हराया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय समहिता ने वंशिता पठानिया को 6-4, 6-0 से हराया।

क्वालीफायर शर्मदा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रेशमा मारुरी को सीधे सेटों में हराया।

पुरुष एकल में शीर्ष वरीय निक्की के पूनाचा ने पृथ्वी शेखर को 6-4 6-2 से हराया जबकि तीसरे वरीय नितिन कुमार सिन्हा ने प्रज्ज्वल एसडी देव को 6-4 6-4 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

अन्य क्वार्टर फाइनल में पारस दहिया ने ऋषि रेड्डी को 7-6 6-3 से हराया जबकि दिग्विजय प्रताप सिंह ने सिद्धार्थ विश्वकर्मा को 7-5 6-7 6-3 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!