लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस : जी साथियान और हरमीत देसाई ने पुरूष युगल खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:37 IST

Open in App

ट्यूनिस (ट्यूनीशिया), 30 अक्टूबर जी साथियान और हरमीत देसाई की भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने शनिवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस टूर्नामेंट के फाइनल में इमैनुअल लेबेसन और एलेक्सांद्रे केसिन पर 3-1 की जीत से पुरूष युगल खिताब अपने नाम किया।

साथियान और देसाई ने फ्रांसिसी जोड़ी को 11-9 4-11 11-9 11-6 से पराजित किया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया था लेकिन वे लय खो बैठे जिससे फ्रांस की जोड़ी ने बराबरी हासिल की।

पर साथियान और देसाई ने वापसी करते हुए एक बार फिर बढ़त बना ली और इसके बाद उन्हें चौथा गेम और खिताब जीतने के लिये जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

साथियान ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह मेरा व्यक्तिगत रूप से और देसाई के साथ बतौर जोड़ीदार पहला पुरूष युगल अंतरराष्ट्रीय खिताब है। हम काफी लंबे समय बाद एक साथ खेल रहे थे और प्रो टूर खिताब में स्वर्ण पदक से शुरूआत करना शानदार है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीन अच्छी जोड़ियों को पराजित किया। प्री क्वार्टरफाइनल में जर्मनी की जोड़ी युगल विशेषज्ञ जोड़ी थी। सेमीफाइनल में हमने दुनिया की सातवें नंबर की हंगरी की जोड़ी को पराजित किया और फिर फाइनल में फ्रांस की जोड़ी को हराना संतोषजनक रहा। ’’

साथियान ने कहा, ‘‘श्रेय हरमीत को जाता है, वह वास्तव में अच्छा खेला। ’’

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की व्यावसायिक कंपनी विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) ने ट्वीट किया, ‘‘साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई को डब्ल्यूटीटी ट्यूनिस में पुरूष युगल खिताब जीतने के लिये बधाई। ’’

भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में हंगरी के नानडोर एसेक्सी और एडम जुडी पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!