लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीसी की जीत ने 2019 की निराशा को दूर कर दिया : टेलर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:39 IST

Open in App

लंदन, 30 जून न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) खिताब ने दो साल पहले वनडे विश्व कप की निराशा को काफी हद तक दूर कर दिया है।

इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में ‘अधिक बाउंड्री लगाने’ के विवादास्पद फैसले के दम पर खिताब जीता था। इससे पहले 100 ओवर का मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे।

टेलर ने बुधवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरे करियर के शुरू में कुछ उतार चढ़ाव थे। हमारी टीम में तब थोड़ा निरंतरता का अभाव था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्व कप 2019 की निराशा के बाद यह (डब्ल्यूटीसी खिताब) निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है और संभवत: उसने उसकी भरपायी भी कर दी है। ’’

टेलर और कप्तान केन विलियमसन की नाबाद पारियों से न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर पहला विश्व खिताब जीता। टेलर ने विजयी रन बनाया और उसके बाद वह क्षण आया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार विजयी रन बनने के बाद उसके (विलियमसन) साथ वापस लौटना और उसके बाद की चर्चाएं, यह ऐसी हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा। ’’

टेलर ने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी के लिय उतरा तब भी स्थिति मुश्किल थी। हमने उस मुश्किल समय में बल्लेबाजी की तथा केन हमारे देश का शानदार कप्तान और खेल का दूत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह तब वहां पर था और उस आखिरी गेंद से पहले उसने मुझे घूरा कि जल्दी करो और इसे खत्म करो ताकि उसे ऐसा न करना पड़े। इसलिए चौका जड़ना और जीत का जश्न मनाना शानदार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!