लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में 23 नवंबर से होगी विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप तय कार्यक्रम के हिसाब से अमेरिका के ह्यूस्टन में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित की जायेगी। खेल की संचालन संस्था आईटीटीएफ ने इसकी जानकारी दी।

आईटीटीएफ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘हैरिस काउंटी स्पोर्ट्स अथॉरिटी, यूएसएटीटी और यूएसओपीसी से चर्चा के बाद इसे आयोजित करने का फैसला किया गया। मौजूदा विश्वव्यापी महामारी को देखते हुए जरूरी उपाय किये जायेंगे ताकि टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक हो। ’’

यह फैसला आईटीटीएफ की 11 अप्रैल को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया।

आईटीटीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव डेंटन ने कहा, ‘‘2021 विश्व चैम्पियनशिप की पुष्टि करना अच्छी खबर है। कोरिया के बुसान में 2020 विश्व चैम्पियनशिप को रद्द कर दिया गया था, इसके बाद 2021 चैम्पियनशिप के लिये हल निकालना बहुत जरूरी था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के ह्यूस्टन को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गयी है तो पूरा टेबल टेनिस जगत अमेरिका में पहली बार इस प्रतियोगिता के आयोजन से बहुत उत्साहित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!