लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर्स : अर्जेंटीना जीता, ब्राजील ने ड्रा खेला

By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:21 IST

Open in App

साओ पाउलो, 11 अक्टूबर (एपी) लियोनेल मेस्सी के शुरू में किये गये गोल से बढ़त बनाने वाले अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग मुकाबले में उरूग्वे को 3-0 से हराया जबकि ब्राजील ने कोलंबिया से गोलरहित ड्रा खेला जिससे उसका लगातार नौ जीत का अभियान भी थम गया।

ब्राजील क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में नौ जीत और एक ड्रा से 28 अंक लेकर शीर्ष पर है। वह अब भी दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे है। ब्राजील और अर्जेंटीना का मैच केवल सात मिनट के खेल के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण स्थगित कर दिया गया था। फीफा को अभी इस मैच के बारे में फैसला करना है।

इक्वेडोर 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उरूग्वे के भी इतने ही अंक हैं लेकिन कम जीत के कारण वह चौथे स्थान पर है। कोलंबिया 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों ने 11 मैच खेल लिये हैं।

शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप में सीधा प्रवेश करेंगी। पांचवें स्थान की टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ के जरिये क्वालीफाई कर सकती है।

उरूग्वे के खिलाफ मैच में मेस्सी ने रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर 38वें मिनट में अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल किया। अर्जेंटीना का 44वें मिनट में भी भाग्य ने साथ दिया। दोनों टीमों की पासिंग में कई गलतियों के बाद लॉटैरो मार्टिनेज को बॉक्स के पास में गेंद मिली। लॉटैरो इस पर सही तरह से शॉट नहीं जमा पाये लेकिन गेंद रोड्रिगो डि पॉल के पास चली गयी जिन्होंने उस पर गोल दाग दिया।

उरूग्वे ने दूसरे हाफ में स्थानापन्न एडिसन कवानी और डार्विन नुनेज को अग्रिम पंक्ति में रखा लेकिन वह अर्जेंटीना था जिसने गोल किया। खेल के 62वें मिनट में मेस्सी ने दायें छोर पर डि पॉल को गेंद थमायी जिन्होंने उसे पेनल्टी बॉक्स में पहुंचाया जिस पर लॉटैरो ने गोल करने में गलती नहीं की।

अर्जेंटीना का अगला मैच पेरू से जबकि उरूग्वे का ब्राजील से होगा।

अन्य मैचों में चिली ने पराग्वे को 2-0 से, वेनेजुएला ने इक्वाडोर को 2-1 से और बोलिविया ने पेरू को 1-0 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!