लाइव न्यूज़ :

World Badminton Championship: प्रणीत हारे, अश्विनी-सिक्की और तनीषा-ईशान की जोड़ी जीत के साथ अगले दौर में

By भाषा | Updated: August 22, 2022 12:55 IST

बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले ही दिन चीनी ताइपे के चो टिएन चेन से हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

Open in App

टोक्यो: बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को यहां तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हार गए जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने महिला युगल और मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप में 2019 के कांस्य पदक विजेता प्रणीत ने चीनी ताइपे के विश्व में नंबर चार खिलाड़ी चो टिएन चेन को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में उन्हें 15-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रणीत ने टोक्यो में लगातार दूसरे साल निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पिछले साल ओलंपिक खेलों के दौरान भी शुरू में बाहर हो गए थे। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-7, 21-9 से हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

अश्विनी और सिक्की को दूसरे दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ईशान भटनागर की जोड़ी ने जर्मनी के पैट्रिक स्कील और फ्रांज़िस्का वोल्कमैन को 29 मिनट में 21-13, 21-13 से हराकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

भारतीय जोड़ी अगले दौर में थाईलैंड की सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।

टॅग्स :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपAshwini Ponnappa
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBWF World Championships 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में, मेडल किया पक्का

अन्य खेलBWF World Championships: भारत के लक्ष्य सेन प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, अश्विनी पोनप्पा-रेड्डी की जोड़ी बाहर

अन्य खेलBadminton World Championship: हांगकांग की खिलाड़ी को हराकर साइना नेहवाल प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

अन्य खेलविश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022: पीवी सिंधु की गैरहाजिरी में भारत का दारोमदार लक्ष्य सेन और प्रणय पर

अन्य खेलWorld Badminton Championships: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप कब से है, भारत के कौन से खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा, क्या है शेड्यूल, जानिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!