लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना के दौरान 80 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे वुड्स

By भाषा | Updated: April 8, 2021 11:22 IST

Open in App

लास एंजिलिस, आठ अप्रैल (एपी) टाइगर वुड्स ने जब अपनी एसयूवी से नियंत्रण खोया और दुर्घटना का शिकार हुए उस समय वह 80 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे जो तय गति सीमा से लगभग दोगुनी गति थी। इस दुर्घटना में वुड्स गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने लास एंजिलिस के बाहरी हिस्से में 23 फरवरी को हुई इस घटना के लिए पूरी तरह से तेज गति को जिम्मेदार ठहराया था जिसके कारण वुड्स ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। पिछले 11 साल में तीसरी बड़ी दुर्घटना के लिए हालांकि वुड्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

शेरिफ ने कहा, ‘‘सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण उस गति में गाड़ी चलाना था जो सड़क के हालात के अनुसार असुरक्षित थी और सड़क पर बने मोड़ से निपटने में अक्षम रहा गया।’’

विलानुएवा ने कहा कि वुड्स 84 से 87 मील प्रतिघंटा (135 से 140 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से उस क्षेत्र में गाड़ी चला रहे थे जहां गति सीमा 45 मील प्रति घंटा (72 किमी प्रति घंटा) थी। इस दुर्घटना से कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था और कोई अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!