लाइव न्यूज़ :

Women's Nations Cup 2022: भारत ने आयरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर फाइनल में, स्पेन से टक्कर, गोलकीपर पूनिया ने किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 23:03 IST

Women's Nations Cup 2022: भारत की तरफ से उदिता ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। इससे पहले आयरलैंड को नाओमी कैरोल ने 13वें मिनट में बढ़त दिलाई थी। शूटआउट में भारत की तरफ से लालरेमसियामी और सोनिका ने गोल किए जबकि आयरलैंड की तरफ से हन्ना मैक्लॉघलिन ने गोल दागा। 

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय टीम एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को हराया था। दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत पूल बी में तीनों मैच जीत चुकी है।चिली को 3-1 से हराने के बाद जापान को 2-1 से मात दी थी।

Women's Nations Cup 2022: कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन से भारत ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में शुक्रवार को आयरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना स्पेन से होगा। मैच में नियमित समय तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी।

भारत की तरफ से उदिता ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। इससे पहले आयरलैंड को नाओमी कैरोल ने 13वें मिनट में बढ़त दिलाई थी। शूटआउट में भारत की तरफ से लालरेमसियामी और सोनिका ने गोल किए जबकि आयरलैंड की तरफ से हन्ना मैक्लॉघलिन ने गोल दागा। 

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को हराया था। दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत पूल बी में तीनों मैच जीत चुकी है। चिली को 3-1 से हराने के बाद उसने जापान को 2-1 से मात दी थी।

आठ टीमों का टूर्नामेंट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रमोशन और रेलिगेशन लागू होने वाला है।चैम्पियन को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में जगह मिलेगी, जो अगले साल एशियाई खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले अहम टूर्नामेंट है।

भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में पहली बार प्रो लीग खेलते हुए तीसरे स्थान पर रही थी। भारत के लिये अब तक पांच अलग अलग खिलाड़ियों संगीता कुमारी, सोनिका, नवनीत कौर, सलीमा टेटे और ब्यूटी डुंगडुंग ने गोल दागे। दोनों मैचों में मिडफील्ड और फॉरवर्ड पंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया। सलीमा, मोनिका, नेहा गोयल, सोनिका और नवजोत कौर ने मिडफील्ड को बांधे रखा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाआयरलैंडSpain
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2, आयरलैंड की टीम पहले पायदान पर, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

क्रिकेटIreland vs Oman, T20 World Cup 2026: 2 मैच में हार के बाद पहली जीत, आयरलैंड ने 96 रन से हराया, विश्व कप से बाहर ओमान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम