लाइव न्यूज़ :

Wimbledon final 2024 Highlights: उम्र 22 साल और 4 ग्रैंडस्लैम खिताब, किसी भी खिलाड़ी ने 22 साल होने से पहले अल्काराज से ज्यादा खिताब नहीं जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2024 22:30 IST

Wimbledon final 2024 Highlights: स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2022 अमेरिकी ओपन में किशोर के तौर पर अपना पहला स्लैम खिताब जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देWimbledon final 2024 Highlights: 37 वर्षीय जोकोविच अपने आठवें विम्बलडन और 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब से चूक गये। Wimbledon final 2024 Highlights: तीन जून को रोलां गैरों में उनके घुटने में चोट लगी थी और दो दिन बाद ही उनकी सर्जरी हुई थी।Wimbledon final 2024 Highlights: करीब छह हफ्ते बाद भी जोकोविच रविवार को फॉर्म में नहीं दिखे।

Wimbledon final 2024 Highlights: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रविवार को यहां सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 (4) से हराकर 21 साल की उम्र में लगातार दूसरा विम्बलडन और चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। यह ऑल इंग्लैंड क्लब के घसियाले कोर्ट पर पिछले साल के फाइनल मैच का दोहराव था जिसमें अल्काराज ने पांच सेट में जोकोविच को हराया था। सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेला गया फाइनल अल्काराज के लिए काफी आसान रहा जिसमें दर्शकों में कैंसर का उपचार करा रही ब्रिटेन की वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन भी मौजूद थीं।

अल्काराज सिर्फ तीसरे सेट में 5-4 पर जीत के लिए सर्विस करते समय तीन मैच प्वाइंट बरकरार रखते समय लड़खड़ाये। पर उन्होंने खुद को संभाला और पिछले महीने फ्रेंच ओपन में मिली जीत के बाद लगातार दूसरी ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती। स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2022 अमेरिकी ओपन में किशोर के तौर पर अपना पहला स्लैम खिताब जीता था।

किसी भी खिलाड़ी ने 22 साल का होने से पहले उनसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीते हैं। इससे मेजर फाइनल्स में उनका रिकॉर्ड 4-0 हो गया। वहीं 37 वर्षीय जोकोविच अपने आठवें विम्बलडन और 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब से चूक गये। वह सर्जरी हुए घुटने पर पट्टी लगाये थे। तीन जून को रोलां गैरों में उनके घुटने में चोट लगी थी और दो दिन बाद ही उनकी सर्जरी हुई थी।

करीब छह हफ्ते बाद भी जोकोविच रविवार को फॉर्म में नहीं दिखे। जोकोविच के दोनों बच्चे ‘गेस्ट बॉक्स’ में थे, उन्होंने कहा, ‘‘पहले दो सेट में मेरे खेल का स्तर अच्छा नहीं था। आज सब कुछ उसके हक में था। मैंने उसे पछाड़ने की कोशिश की। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ’’ तीसरे सेट में अल्काराज 5-4 से आगे थे। वह 40-लव से आगे था पर मौका उनके हाथ से निकल गया।

वह डबल फॉल्ट करके अपना पहला चैम्पियनशिप प्वाइंट गंवा बैठे। इससे उनकी पांच गलतियों का सिलसिला शुरू हुआ जिसके कारण यह गेम जोकोविच ने अपने नाम किया। अल्काराज का एक बैकहैंड, एक फोरहैंड वॉली, एक फोरहैंड, एक और फोरहैंड खराब रहा। जोकोविच ने पूरे मैच में सिर्फ यहीं अल्काराज की सर्विस तोड़ी।

फिर स्कोर फाइव-ऑल हो गया जिससे अल्काराज परेशान दिखे और जोकोविच की वापसी की उम्मीद जगी। लेकिन टाईब्रेकर में अल्काराज ने अपना चौथा मैच प्वाइंट हासिल किया और जितना हो सके उतना ‘कूल’ रहे। और जल्द ही वह अपने कोच जुआन कार्लोस फेरेरो और अन्य लोगों को गले लगाने के लिए स्टैंड पर चढ़ते दिखे।

मुकाबला ढाई घंटे के अंदर खत्म हुआ। शुरुआती गेम से उतार चढ़ाव भरे लंबे मुकाबले की उम्मीद थी। लेकिन पहले दो सेट अल्काराज ने 6-2 से जीत लिये जिससे तीसरा सेट मैच का सबसे प्रतिस्पर्धी रहा। जोकोविच ने पहले सेट में डबल फॉल्ट से दो ब्रेक प्वाइंट गंवा दिये। फिर दूसरे सेट की शुरुआत में नेट में वॉली लगाई और अंत में डबल-फॉल्ट से इसे गंवा बैठे।

युवा अल्काराज ने अपने से उम्रदराज जोकोविच के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया जिसमें उन्होंने ऐसे शॉट खेल जिन्हें कोई आजमा भी नहीं सकता था। फाइनल से दो दिन पहले जोकोविच ने अल्काराज की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं उसमें और खुद में बहुत समानतायें देखता हूं और यह कोर्ट से सांमजस्य बिठाने की काबिलियत के आधार पर कह रहा हूं। उसके पास किसी भी कोर्ट पर खेलने के लिए अनुकूल होने का कौशल है। वह बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है। ’’

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचSpainराफेल नडालRafael Nadal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!