लाइव न्यूज़ :

केडी जाधव के बेटे ने उठाए सवाल, कहा, 'देश को पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाले को पद्म पुरस्कार तक नहीं मिला'

By भाषा | Updated: January 30, 2020 09:17 IST

KD Jadhav: केडी जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में दिलाया था भारत को पहला व्यक्तिगत मेडल, बेटे ने पूछा, पिता को पद्म श्री तक क्यों नहीं मिला

Open in App
ठळक मुद्देकेडी जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में रेसलिंग में जीता था ब्रॉन्ज मेडलजाधव ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्गित मेडल जीतने वाले पहले एथलीट हैं

मुंबई: दिग्गज पहलवान कशाबा जाधव के बेटे रंजीत जाधव ने बुधवार को अपने दिवंगत पिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। रंजीत ने कहा कि उनके पिता ओलंपिक (हेलसिंकी, 1952) में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें पद्म पुरस्कार तक नहीं मिला जबकि टीवी निर्माता एकता कपूर को यह पुरस्कार मिला है।

कशाबा का 1984 में निधन हुआ। रंजीत ने महाराष्ट्र के सातारा जिले के अपने परिवार के पैतृक गांव से बताया कि उनके पिता को अर्जुन पुरस्कार भी 2001 में दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 19 साल से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं कि सुनिश्चित कर सकूं कि मेरे पिता को भारत रत्न मिले या फिर कम से कम मरणोपरांत पद्म पुरस्कार मिले। मेरे पिता का 1984 में निधन हुआ और उन्हें 17 साल बाद अर्जुन पुरस्कार मिला।’’

रंजीत ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने 1952 में ओलंपिक पदक जीता। अगर आप 1954 से 1984 के पुरस्कार विजेताओं की सूची देखो तो कई खिलाड़ियों को पद्म श्री मिला और कुछ को तो पद्म भूषण भी मिला जबकि कुछ को तीनों मिले (पदक विभूषण भी)। हालांकि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और कुछ अन्य हॉकी खिलाड़ियों को छोड़कर उनमें से कोई भी ओलंपियन नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकता कपूर को इस साल पद्म श्री दिया गया। उन्हें पुरस्कार देने का सामाजिक अर्थ क्या है?’’ 

टॅग्स :ओलंपिकपद्म अवॉर्ड्सपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!