लाइव न्यूज़ :

जब टीम को रन की जरूरत थी, रहाणे ने अपना जौहर दिखाया: रोहित

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:16 IST

Open in App

चेन्नई, 13 फरवरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में जब भी टीम को रनों की जरूरत होती है तब रहाणे ने बल्लेबाज के तौर अपना दमखम दिखाया है।

रोहित और उप-कप्तान रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जिससे स्टंप्स तक भारत ने छह विकेट पर 300 रन बना लिये।

रोहित ने रहाणे की 67 रन की पारी कर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ अजिंक्य हमारे शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ महत्वपूर्ण पारियां (पिछले कुछ वर्षों में) खेली है। उन्होंने कई बार दिखाया है कि जब टीम को बल्लेबाज की मदद की जरूरत तो वह ऐसा करते है। उन्होंने कई बार ऐसा किया है।’’

रोहित ने कहा कि रहाणे के साथ उनकी साझेदारी मैच की स्थिति के मुताबिक काफी अहम रही।

रोहित ने कहा, ‘‘ जब वह बल्लेबाजी के आये थे तो लंच से पहले हमारे तीन विकेट गिर गये थे, ऐसे में हमारे लिए साझेदारी करना जरूरी था। हमने कई बार देखा है जब टीम को जरूरत होती तो रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी कौशल को दिखाते है और मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारतबरगी बांधः जलयानों की सुरक्षा पर उठते सवाल

भारतनीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

क्रिकेटGT vs PBKS: कौन हैं सूर्यवंश शेडगे? अनकैप्ड प्लेयर, जिसने 24 गेंदों में शानदार 50 रन बनाकर पंजाब किंग्स की बचाई लाज

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!