लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में आस्ट्रेलिया को हराया, 2-0 की बढ़त बनाई

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:39 IST

Open in App

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया), 11 जुलाई (एपी) शिमरोन हेटमायर के तूफानी अर्धशतक और ड्वेन ब्रोवा के साथ उनकी 103 रन की साझेदारी से वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया को 56 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

हेटमायर ने रन आउट होने से पहले 36 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। उन्होंने ड्वेन ब्रावो (34 गेंद में नाबाद 47, तीन छक्के, एक चौका) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 103 रन जोड़े जब टीम 59 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में थी। ब्रावो ने अंतिम 2.1 ओवर में आंद्रे रसेल (आठ गेंद में नाबाद 24, दो छक्के, दो चौके) के साथ 34 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर चार विकेट पर 196 रन तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज की टीम ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन जोड़े।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श (54) ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा लेकिन अन्य बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे जिससे टीम 19.2 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। मार्श के अलावा मोइजेस हेनरिक्स (19) और जोश फिलिप (13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

वेस्टइंडीज की ओर से लेग स्पिनर हेडन वाल्श ने 29 रन देकर तीन जबकि शेल्डन कोटरेल ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!