लाइव न्यूज़ :

वेस्ट हैम ने थामा लिवरपूल का अजेय अभियान

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:47 IST

Open in App

लंदन, आठ नवंबर (एपी) वेस्ट हैम ने लिवरपूल को 3-2 से हराकर उसे न सिर्फ 26 मैचों में अजेय रहने के क्लब के रिकार्ड तक पहुंचने से रोका बल्कि प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष तीन से भी बाहर कर दिया।

लंदन स्टेडियम में रविवार को खेले गये इस मैच में वेस्ट हैम के दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। उसकी इस जीत में लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर का भी योगदान रहा।

बेकर ने खेल के चौथे मिनट में पाब्लो फोरनैल्स के कार्नर को रोकने की कोशिश की लेकिन इस प्रयास में वह आत्मघाती गोल कर बैठे।

ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नाल्ड ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा लेकिन फोरनैल्स ने 67वें और कुर्ट जोमा ने 74वें मिनट में गोल करके वेस्ट हैम को 3-1 से आगे कर दिया। लिवरपूल के लिये डियोक ओरिगी ने 83वें मिनट में गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

वेस्ट हैम इस जीत से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके और शीर्ष पर काबिज चेल्सी के बीच अब केवल तीन अंक का अंतर है। मैनचेस्टर सिटी केवल गोल अंतर के कारण उससे आगे दूसरे स्थान पर है।

इस बीच आर्सनल ने एमिली स्मिथ रोव के 56वें मिनट में किये गये गोल से वाटफोर्ड को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। आर्सनल सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 10 मैचों से अजेय है।

टोटैनहैम और एवर्टन का मैच गोलरहित छूटा जबकि लीस्टर और लीड्स का मैच 1-1 से बराबर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!