लाइव न्यूज़ :

आक्रमण करते हुए हमें अधिक आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत: डेनर्बी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:55 IST

Open in App

मनाउस (ब्राजील), 30 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी ने मंगलवार को कहा कि चार देशों के टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले अगले मैच में उनकी खिलाड़ियों को आक्रमण करते हुए अधिक आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है।

भारत को अपने पहले दो मैचों में ब्राजील के खिलाफ 1-6 जबकि चिली के खिलाफ 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम एरेना डा एमाजोनिया में गुरुवार को अपने अंतिम मैच में वेनेजुएला से भिड़ेगी।

ब्राजील और चिली दोनों क्रमश: सातवें और 37वें स्थान के साथ फीफा रैंकिंग में भारत से कहीं आगे हैं जिसकी विश्व रैंकिंग 56 है। वेनेजुएला विश्व रैंकिंग में भारत से सिर्फ एक स्थान ऊपर है।

डेनर्बी ने कहा, ‘‘वेनेजुएला की खेलने की शैली चिली से काफी मिलती जुलती है। वे (चिली) गेंद को अपने कब्जे में रखते हैं और उनकी पासिंग अच्छी है। वे समय लेते हैं और फिर हमला करते हैं इसलिए एक इकाई के रूप में हमें अधिक आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है।’’

मुख्य कोच ने कहा, ‘‘अच्छी चीज यह है कि हम चिली के खिलाफ अधिकांश समय ठोस रक्षात्मक इकाई के रूप में खेले। हां, हमने छोटी मोटी गल्तियां की और उस मैच में हमें उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। लेकिन उनके दो गोल शानदार थे जिनमें उन्हें बेहतरीन फिनिशिंग का नजारा पेश किया।’’

स्वीडन के इस कोच ने कहा कि उनकी टीम को अपने आक्रमण में सुधार करने की जरूरत है। भारतीय टीम अगले साल अपने देश में हो रहे एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘चिली के खिलाफ अधिकांश समय हमने मजबूत रक्षात्मक खेल खेला लेकिन मामूली गलतियों का नुकसान उठाना पड़ा। पहले हाफ में हमारा आक्रमण भी कमजोर रहा और हमारी पासिंग भी सही नहीं थी। लेकिन लड़कियों ने वापसी का जज्बा दिखाया और दूसरे हाफ में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।’’

डेनर्बी ने कहा, ‘‘हमने काफी आक्रामक मूव बनाए और तीन काफी अच्छे मौके बनाए लेकिन इसके बाद उन्होंने गोल कर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!