लाइव न्यूज़ :

हमने अपनी योजना का कार्यान्वयन अच्छी तरह किया: मयंक अग्रवाल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:38 IST

Open in App

सेंचुरियन, 26 दिसंबर भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने योजना का कार्यान्वयन अच्छी तरह कर यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरूआती दिन मेजबानों को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिये जिसमें केएल राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 40 रन बना लिये।

अग्रवाल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘योजना थी कि पूरे अनुशासित बने रहें और उन्हीं गेंदों को खेले जो स्टंप के करीब आ रही हों और बाहर जाती ज्यादा से ज्यादा गेंदों को छोड़ दें। हम ऐसा कर सके। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन विकेट पर 272 रन के स्कोर का श्रेय हमारी बल्लेबाजी इकाई को जाता है, हमने अच्छा खेल दिखाया। योजना थी कि जो क्रीज पर जम जाये, वह खेलता रहेगा और राहुल भाई ने ऐसा किया। ’’

राहुल के शतक के अलावा भारत के लिये भागीदारियां भी अहम रही।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल का शतक जड़ना अहम था। हमने भागीदारियां निभायीं और वो भी अहम थी। उन्होंने पहले मेरे साथ भागीदारी की और विराट भाई ने भी की और फिर रहाणे के साथ। मैं उम्मीद करता हूं कि वे ऐसा करना जारी रखें। ’’

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर मैच से पूर्व काफी अभ्यास सत्र किये और मध्य विकेट पर भी ताकि परिस्थितियों का अंदाजा लग सके।

यह पूछने पर कि भारत के लिये आदर्श स्कोर क्या होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हम ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाहते हैं ताकि खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकें। कल पहला घंटा अहम होगा। अगर हम इसमें अच्छा करते हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में थोड़ी नमी थी, इससे कुछ गेंद फिसल भी रही थीं लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, यह बेहतर हो गया। ’’

नये कोच राहुल द्रविड़ के टीम पर प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के साथ उकनी बातचीत अनुशासन के साथ खेलने के बारे में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!