लाइव न्यूज़ :

हमें चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेलने का शत प्रतिशत विश्वास : लियोन

By भाषा | Updated: January 4, 2021 12:27 IST

Open in App

मेलबर्न, चार जनवरी आस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने सोमवार को कहा कि उन्हें शत प्रतिशत विश्वास है कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिस्बेन ही करेगा।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन का दौरा नहीं करना चाहती है।

चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा लेकिन लियोन ने कहा कि उनकी टीम अभी सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे मैच पर ध्यान दे रही है।

लियोन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी ब्रिस्बेन जाने और पूर्व कार्यक्रम के अनुसार खेलने की योजना है। हमने ऐसा कुछ नहीं सुना है इसलिए हम आज सिडनी का दौरा करेंगे और उम्मीद कि वहां अच्छा परिणाम हासिल करके सीधे ब्रिस्बेन में खेलने के लिये जाएंगे।’’

आस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन में अच्छा रिकार्ड रहा है जबकि भारत ने अब तक गाबा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

लियोन ने कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि हमें गाबा में खेलना कितना पसंद है और हम जानते हैं कि वहां का रिकार्ड हमारे अनुकूल है। इसलिए गाबा में खेलने की पूरी योजना है। यह पक्का है। ’’

आस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय खिलाड़ी ब्रिस्बेन में फिर से पृथकवास पर रहने की संभावना से खुश नहीं है क्योंकि आस्ट्रेलिया पहुंचने पर वे पहले ही 14 दिन पृथकवास पर रह चुके हैं।

लियोन ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम प्लान बी या गाबा में नहीं खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मेरा शत प्रतिशत विश्वास है कि हम वहां खेलने के लिये जाएंगे और हम गाबा में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी लगभग छह महीनों से जैव सुरक्षित वातावरण में हैं लेकिन उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इसे ‘छोटा सा बलिदान’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक पृथकवास पर रहने की बात है तो मैं जानता हूं कि दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग पिछले छह महीनों से जैव सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं लेकिन मेरी नजर में यह बहुत छोटा सा बलिदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!