लाइव न्यूज़ :

हम पोलार्ड को नहीं रोक पाए: फ्लेमिंग

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि उन्होंने शानदार खेल दिखाया लेकिन कीरोन पोलार्ड को नहीं रोक पाए जिनके बेजोड़ व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के बड़े स्कोर वाले मैच में रोमांचक की जीत दर्ज की।

पोलार्ड ने आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 34 गेंद में 87 रन की पारी खेली जिससे मुंबई इंडियन्स ने शनिवार रात 219 रन के मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया।

मुंबई के खिलाफ चार विकेट की हार से सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष से खिसक गई और टीम का लगातार पांच हार का क्रम भी टूट गया लेकिन फ्लेमिंग ने कहा कि वे किसी तरह का मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस नहीं कर रहे।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘ऐसा लग रहा था कि हम शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और यह पिछले काफी समय में संभवत: पोलार्ड की सर्वश्रेष्ठ पारी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इसे देखें तो उसने (पोलार्ड) अहम भूमिका निभाई। हमने काफी अच्छी चीजें की लेकिन उसे रोक नहीं पाए। टीम के नजरिये से हम एक बार फिर बल्लेबाजी करते हुए 200 रन के स्कोर को पार करने में विफल रहे, हमने कुछ विकेट हासिल किए और उन पर दबाव डाला और अंत में एक अच्छी पारी से हम हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!