लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने जीत लिया दिल, 'वहां हस्ताक्षर नहीं कर सकते,' देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2023 14:44 IST

Neeraj Chopra: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देहंगेरियन महिला ने उनकी जीत के बाद उनका ऑटोग्राफ मांगा। महिला चाहती थी कि वह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर अपना ऑटोग्राफ दे। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाकर लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया।

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फिर से इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 28 अगस्त को हंगरी के बुडापेस्ट में प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाकर लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया।

25 वर्ष के चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे में आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने 86 . 32 मीटर, 84 . 64 मीटर , 87 . 73 मीटर और 83 . 98 मीटर के थ्रो फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 . 82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86 . 67 मीटर का था।

चोपड़ा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, जब एक हंगेरियन महिला ने उनकी जीत के बाद उनका ऑटोग्राफ मांगा। लेकिन एथलीट ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, क्योंकि महिला चाहती थी कि वह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर अपना ऑटोग्राफ दे। उन्होंने कहा, “वाह नहीं साइन कर सकता।” हालाँकि, उसने उसकी शर्ट पर हस्ताक्षर किए, जिससे वह खुश हो गई।

कई अन्य खेल प्रेमियों ने भी चोपड़ा के इस कदम की सराहना की और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान दिखाने के लिए उनकी प्रशंसा की। एक पोस्ट में लिखा गया, "नीरज चोपड़ा मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह दिल जीत रहे हैं।"

इस बीच चोपड़ा की पाकिस्तान के अरशद नदीम को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक तस्वीर के लिए आमंत्रित किया। ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत के बाद नीरज और नदीम ने एक-दूसरे को गले लगाया। घटना की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग चोपड़ा के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं और उन्हें 15 मई 2016 को 4 राजपूताना राइफल्स में सीधी प्रविष्टि नायब सूबेदार के रूप में भर्ती किया गया था। यह घटना तब प्रकाश में आई, जब स्पोर्टस्टार के एक पत्रकार ने हंगरी की एक महिला की शर्ट की आस्तीन पर हस्ताक्षर करते हुए नीरज की तस्वीर पोस्ट की।

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद एक ही समय पर ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले चोपड़ा दूसरे भारतीय बन गए। बिंद्रा ने 23 वर्ष की उम्र में विश्व चैम्पियनशिप और 25 वर्ष की उम्र में ओलंपिक स्वर्ण जीता था। टोक्यो में 2021 ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा पहले भारतीय बने। उन्होंने 2022 में यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

उनसे पहले लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एक ही समय पर ओलंपिक और विश्व खिताब जीतने वाले वह तीसरे भालाफेंक खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी और नॉर्वे के आंद्रियास टी यह कारनामा कर चुके हैं।

जेलेज्नी ने 1992, 1996 और 2000 में ओलंपिक खिताब जीते. जबकि 1993, 1995 और 2001 में विश्व चैम्पियनशिप जीती थी । आंद्रियास ने 2008 ओलंपिक और 2009 विश्व चैम्पियनशिप जीते थे । अब चोपड़ा के नाम खेल के सारे खिताब हो गए हैं। उन्होंने एशियाई खेल (2018), राष्ट्रमंडल खेल (2018) स्वर्ण के अलावा चार डायमंड लीग खिताब और पिछले साल डायमंड लीग चैम्पियन ट्रॉफी जीती।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाWorld Athletics
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!