लाइव न्यूज़ :

आवेश के बाद वाशिंगटन भी इंग्लैंड श्रृंखला से बाहर

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम को गुरुवार को स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने से एक और झटका लगा है  जो चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गये।

इस दौरे पर शुभमन गिल और आवेश खान के बाद वाशिंगटन चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी है।

भारत और काउंटी एकादश के बीच प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज की गेंद पर वाशिंगटन की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है।

        बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘ हां, वाशी (वाशिंगटन) की उंगली में भी अवेश की तरह फ्रैक्चर है। आवेश के अंगूठे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गयी है। दोनों टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये है और स्वदेश लौटेंगे। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें फिर से गेंदबाजी करने में लगभग पांच सप्ताह का समय लगेगा और ऐसे में उनका यहां रुके रहने का कोई फायदा नहीं होगा।

सिराज की शॉर्ट गेंद पर वाशिंगटन की उंगलियों पर चोट की गंभीरता का पता उनके पवेलियन लौटने पर चला जब उनका दर्द असहनीय हो गया।

वाशिंगटन या अवेश पहले टीम के नियमित सदस्यों में नहीं थे लेकिन नेट गेंदबाजों के रूप में वह इसके अभिन्न अंग थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट पदार्पण करने वाले तमिलनाडु के हरफनमौला खिलाड़ी अपनी बेहतर बल्लेबाजी क्षमता के कारण हालांकि दौरे पर किसी समय टीम का हिस्सा बन सकते थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘ यह महज संयोग ही है कि अवेश और वाशिंगटन दोनों विरोधी टीम के लिए खेले और चोटिल हो गए। लेकिन चोट खिलाड़ी के जीवन का अभिन्न अंग हैं।’’

भारतीय दल में उनकी जगह शामिल होने वाले खिलाड़ी के नाम की जल्द घोषणा की जाएगी।  यह देखना दिलचस्प होगा कि आवेश की जगह नवदीप सैनी को चुना जाता है या भुवनेश्वर कुमार को।

        वाशिंगटन के मामले में एक जैसे खिलाड़ी के रूप में कृष्णप्पा गौतम टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!