लाइव न्यूज़ :

वानिंदु हसारंगा और निसांका के अर्धशतक, श्रीलंका 70 रन से जीतकर सुपर 12 में

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:28 IST

Open in App

अबुधाबी, 20 अक्टूबर श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा (71) और पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को 70 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की और सुपर 12 के लिये क्वालीफाई किया।

श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए वानिंदु हसारंगा और निसांका के बीच चौथे विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इन दोनों के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आयरलैंड को 18.3 ओवर में 101 रन पर समेट दिया जिसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये।

आयरलैंड के लिये कप्तान एंडी बालबिर्नी (41) और कर्टिस कैम्फर (24) ही कुछ देर टिककर खेल पाये। उसके लिये साझेदारी के नाम पर इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये बनाये गये 53 रन शामिल रहे। कैम्फर के 13वें ओवर में आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे।

इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

आयरलैंड ने अंतिम छह विकेट 5.5 ओवर में 16 रन के अंदर गंवा दिये।

श्रीलंका के लिये महीश थीक्षणा ने 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। चामिका करूणारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दो दो विकेट चटकाये। दुष्मंता चामिरा और वानिंदु हसारंगा को एक एक विकेट मिला।

आयरलैंड को अगर सुपर 12 में अपना स्थान पक्का करना है तो उसे नामीबिया के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

इससे पहले वानिंदु हसारंगा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 47 गेंद का सामना किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का जड़ा था।

सलामी बल्लेबाज निसांका 19वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने 47 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाया।

आयरलैंड के जोश लिटिल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मार्क एडेयर को दो और पॉल स्टरलिंग एक विकेट मिला।

श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं हुई, उसने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

पॉल स्टरलिंग ने पारी की दूसरी ही गेंद में कुसाल परेरा को आउट कर दिया जो खाता भी नहीं खोल सके थे।

दूसरे ओवर में जोश लिटिल ने उसे दोहरे झटके दिये। तीसरी गेंद पर दिनेश चांदीमल (06) को बोल्ड करने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर अविष्का फर्नांडो को बोल्ड किया।

पर इसके बाद निसांका और वानिंदु हसारंगा ने जिम्मेदारी से खेलते हुए चौथे विकेटे के लिये 82 गेंद में 123 रन की शानदार भागीदारी निभायी और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

इस शतकीय भागीदारी का अंत 16वें ओवर में मार्क एडेयर ने वानिंदु हसारंगा को आउट कर किया जिनकी धीमी गेंद बैकवर्ड प्वाइंट पर क्रेग यंग ने उनका कैच लपका।

फिर लिटिल ने अपने दूसरे स्पैल में भानुका राजपक्षे (01) के बाद निसांका का विकेट झटका।

एडेयर ने अपना दूसरा विकेट अंतिम ओवर में चामिका करूणारत्ने के रूप में लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!