लाइव न्यूज़ :

नोर्किया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार, रबाडा ने अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:39 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का दूसरा आईपीएल मैच नहीं खेल सकेंगे जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है ।

दिल्ली टीम के लिये अच्छी खबर यह है कि कैगिसो रबाडा की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह टीम के साथ अभ्यास में जुड़ गए हैं ।

ऐसी खबरें थी कि नोर्किया पॉजिटिव पाये गए हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आईपीएल की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पॉजिटिव पाये गए सभी खिलाड़ियों की दोबारा जांच कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पहली रिपोर्ट अलग नहीं थी ।

नोर्किया और रबाडा छह अप्रैल को साथ में मुंबई पहुंचे थे । उन्हें सात दिन के कड़े पृथकवास और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दूसरे मैच से खेलना था । ऐसी संभावना हैकि रबाडा अगला मैच खेलेंगे क्योंकि दिल्ली टीम ने उनके पहले अभ्यास सत्र की तस्वीर ट्वीट की है ।

टीम के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ इस समय हमें सिर्फ इतना पता है कि नोर्किया की रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि वह पृथकवास में है । रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं ।’’

ऐसी खबरें हैं कि टीमें आधिकारिक बयान जारी करने से पहले दूसरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा को शिविर में जुड़ने के बाद पॉजिटिव पाया गया था लेकिन उनकी अगली रिपोर्ट नेगेटिव आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!