लाइव न्यूज़ :

नोर्किया और रबाडा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार, रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:32 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया और कैगिसो रबाडा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का दूसरा आईपीएल मैच नहीं खेल सकेंगे जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है ।

ऐसी खबरें थी कि नोर्किया पॉजिटिव पाये गए हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आईपीएल की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पॉजिटिव पाये गए सभी खिलाड़ियों की दोबारा जांच कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पहली रिपोर्ट अलग नहीं थी ।

नोर्किया और रबाडा छह अप्रैल को साथ में मुंबई पहुंचे थे । उन्हें सात दिन के कड़े पृथकवास और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दूसरे मैच से खेलना था ।

टीम के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ इस समय हमें सिर्फ इतना पता है कि नोर्किया की रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि वह पृथकवास में है । रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं ।’’

ऐसी खबरें हैं कि टीमें आधिकारिक बयान जारी करने से पहले दूसरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा को शिविर में जुड़ने के बाद पॉजिटिव पाया गया था लेकिन उनकी अगली रिपोर्ट नेगेटिव आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!