लाइव न्यूज़ :

विश्वनाथन आनंद ने 14 साल बाद जीता वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप का खिताब

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 29, 2017 12:57 IST

भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने रियाद में आयोजित वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीत ली है।...

Open in App

भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने रियाद में आयोजित वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीत ली है। आनंद ने गुरुवार रात खेले गए फाइनल में रूस के ब्लादिमीर फेदोसीव को मात देते हुए 2003 के बाद पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। 

इससे पहले आनंद ने बुधवार को नौवें दौर के मैच में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और 2013 के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को मात देते हुए फाइनल फाइव राउंड की शुरुआत से पहले संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। इसके बाद आनंद ने दो गेमों के टाईब्रेक में फेदोसीव को 2-0 से मात देते हुए खिताब पर कपब्जा जमाया।

गुरुवार को आनंद ने कुछ ड्रॉ खेलने के बाद सफेद मोहरों से खेलते हुए 14वें दौर में रूस के अलैक्जैंडर ग्रिसचुक को मात दी। 15वें दौर की समाप्ति के बाद आनंद 6 जीत और 9 ड्रॉ के साथ ये खिताब जीतने में सफल रहे। आनंद इस पूर टूर्नामेंट में अपराजेय रहे। 2003 में ब्लादिमीर क्रैमनिक को हराकर खिताब जीतने वाले आनंद को 2013 में मैग्नस कार्लसन के हाथों ये खिताब गंवाना पड़ा था।

विश्वनाथन आनंद को इस शादनर जीत के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, खेलमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने बधाई दी है। 

आनंद ने भी इस जीत पर फैंस का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया है।

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!