लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस चैम्पियनशिप में विश्वनाथन आनंद ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

By IANS | Updated: December 31, 2017 12:45 IST

विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने 16 अंकों के साथ टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर सर्जी कारजाकिन हैं जिन्होंने 14.5 अंक हासिल किए हैं।

Open in App

हाल में विश्व रैपिड चेस चैम्पियनशिप अपने नाम करने के बाद भारतीय ग्रैंड मास्टर और पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथ आनंद ने शनिवार को रियाद में खेली गई किंग सलमान वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने 16 अंकों के साथ टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर सर्जी कारजाकिन हैं जिन्होंने 14.5 अंक हासिल किए हैं। 

चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को आनंद ने पांच मैच जीते और पांच ड्रॉ कराए। उनको इस टूर्नामेंट में इकलौती हार रूस के इयान नेपोमनिच्टेची के खिलाफ मिली। आनंद ने  फ्रांस के एटीने ब्रैक्रॉट को हराकर 12वें राउंड की शुरुआत जीत के साथ की।

इसके बाद उन्होंने रूस के व्लादिमीर फेदोसीव, जॉर्जिया के बैडुर जोबावा और अर्मेनिया के ट्रिग्रन पेट्रोसियन को मात दी। इसके बाद उन्होंने फ्रांस के मेक्सिमे लगरावे को हराया। कार्लसन ने चैम्पियनशिप में दो मैच गंवाए और अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए खिताब अपने नाम किया।

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!