लाइव न्यूज़ :

'वह जंतर-मंतर पर आ सकते हैं...', पहलवानों के विरोध पर सौरव गांगुली की टिप्पणी पर विनेश फोगट की प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2023 22:43 IST

विनेश ने मीडिया से कहा, "अगर वह हमारे न्याय की खोज में हमारा समर्थन करना चाहते हैं, तो वह एक एथलीट के रूप में जंतर-मंतर आ सकते हैं और हमसे सब कुछ समझ सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देफोगाट ने कहा- अगर क्रिकेटर न्याय के लिए उनका साथ देना चाहते हैं तो वह जंतर-मंतर आ सकते हैंबीसीसीआई के पूर्व प्रमुख गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया हैउम्मीद जताई कि विरोध करने वाले पहलवानों और डब्ल्यूएफआई के बीच का मामला जल्द ही सुलझ जाए

नई दिल्ली: पहलवानों के विरोध को लेकर पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान को लेकर विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा कि अगर क्रिकेटर न्याय के लिए उनका साथ देना चाहते हैं तो वह एक एथलीट के तौर पर जंतर-मंतर आ सकते हैं और उनकी समस्याओं को समझ सकते हैं।

विनेश ने मीडिया से कहा, "अगर वह हमारे न्याय की खोज में हमारा समर्थन करना चाहते हैं, तो वह एक एथलीट के रूप में जंतर-मंतर आ सकते हैं और हमसे सब कुछ समझ सकते हैं।" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है और उम्मीद जताई कि विरोध करने वाले पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के बीच का मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।

गांगुली ने कहा, उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें। मैं वास्तव में नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है, मैंने अभी समाचार पत्रों में पढ़ा है। मुझे खेल जगत में एक बात का एहसास हुआ, कि आप उन चीजों के बारे में बात नहीं करते हैं जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह सुलझ जाएगा। विनेश फोगट ने यह भी कहा, "हमारी कानूनी टीम के साथ आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जा रही है। वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है।"

इससे पहले, शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर रही है और प्रदर्शनकारी पहलवानों की मांगों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। गौरतलब है कि पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाटरेसलिंगसौरव गांगुली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

क्रिकेट2020 से अभी तक 6 फाइनल में मात?, दिल्ली-प्रिटोरिया कैपिटल्स की कहानी, कहां मात खा रहे सौरव गांगुली के धुरंधर

क्रिकेटएसए20 लीग फाइनलः 4 सत्र और 3 बार चैंपियन, कव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने सौरव गांगुली की प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया, 4 गेंद पहले 6 विकेट से जीत

क्रिकेटIND vs NZ: विराट कोहली ने एलीट लिस्ट में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये बड़ा मुकाम हासिल किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!