लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट ने ओलंपिक अयोग्यता पर तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2024 18:55 IST

29 वर्षीय भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद शोपीस इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज़ को हरायाओलंपिक में कुश्ती स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनींक्यूबा की पहलवान ने उनकी जगह दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई

नई दिल्ली: विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्हें संयुक्त रजत पदक देने की उनकी अपील को खारिज करने के खेल पंचाट न्यायालय (CAS) के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। 29 वर्षीय पहलवान को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद शोपीस इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इससे पहले, विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज़ को हराया और ओलंपिक में कुश्ती स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। वह साक्षी मलिक के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनने वाली थीं, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद, क्यूबा की पहलवान ने उनकी जगह दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। अंत में हिल्डेब्रांट ने स्वर्ण पदक जीता। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के अनुसार, विनेश अंतिम स्थान पर रहीं। पदक से चूकने के बाद, विनेश ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने माथे पर हाथ रखे हुए मैट पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाटपेरिस ओलंपिक 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारतNeeraj Chopra-Jan Zelezny: गोल्ड हारने का गम?, तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और विश्व खिताब विजेता जान ज़ेलेज़नी को अपना कोच बनाया

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!