लाइव न्यूज़ :

विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारत के विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया।

स्वर्ण पदक मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों के बीच था जहां विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरप्रीत सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिश्रित जोड़ी को यहां डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 9-1 से हराया।

क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिश्रित जोड़ी 370 अंक के साथ शीर्ष पर थी जबकि 16 साल की तेजस्विनी और 18 साल के वजयवीर की जोड़ी 368 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर थी।

इससे पहले शुक्रवार को विजयवीर ने अनीश भानवाला और गुरप्रीत जैसे भारतीय निशानेबाजों को पछाड़ कर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था।

भारत का हालांकि ट्रैप मिश्रित टीम वर्ग में निराशा हाथ लगी जहां कीनान चेनाइ और श्रेयसी सिंह की जोड़ी पदक से चूक कर चौथे स्थान पर रही ।

मेजबान टीम को तुर्की के सफीये एस और यावुज इलनाम ने 38-35 से हराया ।

कीनान शुक्रवार को व्यक्तिगत पुरूष ट्रैप स्पर्धा में भी चौथे स्थान पर रहे थे । उनकी शुरूआत बहुत खराब रही लेकिन बाद में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया । श्रेयसी भी कुछ शॉट चूक गई।

दोनों ने क्वालीफिकेशन में 141 स्कोर किया और कांस्य पदक के मुकाबले के लिये क्वालीफाई किया । इसमें हालांकि वे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी ।

ट्रैप में भारत को पदक नहीं मिला लेकिन अब तक 13 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर है ।

रविवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन तीन फाइनल मुकाबले है। इसमें पुरुषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल, ट्रैप टीम महिला और ट्रैप टीम पुरूष के मुकाबले शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!