लाइव न्यूज़ :

विजय दहिया आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच नियुक्त

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया गया।

हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है।

उन्होंने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स में भी प्रतिभा तलाशने के लिये ‘टैलेंट स्काउट’ के रूप में काम किया है।

भारत की तरफ से दो टेस्ट और 19 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दहिया ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका से मिलने से मैं खुश और आभारी हूं। ’’

लखनऊ टीम आरपीएसजी समूह का हिस्सा है। वह पहले ही एंडी फ्लावर को मुख्य कोच और गौतम गंभीर को मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में नियुक्त कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!