लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैम्पियन बनते ही मेसी के शहर रोसारियो में मना जमकर जश्न, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2022 13:28 IST

अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप-2022 का खिताब जीतने के बाद लियोनेल मेसी के फैंस के जश्न मनाने की तस्वीरें पूरी दुनिया से सामने आ रही हैं। अर्जेंटीना में मेसी के शहर रोसारियो में भी जमकर जश्न मना। वीडियो में हजारों लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। देखें...

Open in App

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप-2022 का खिताब जीतने के साथ ही लियोनेल मेसी के शहर रोसारियो की गलियों में हजारों अर्जेंटीनी निकल आए और जमकर जश्न मनाया। अर्जेंटीना का रोसारियो मेसी का होमटाउन है। अर्जेंटीना ने रविवार को वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इससे पहले दोनों टीमें एक्स्ट्रा टाइम तक 3-3 से बराबरी पर रही थीं। अर्जेंटीना का यह तीसरा वर्ल्ड कप खिताब है।

मेसी के खिताब उठाते ही अर्जेंटीना में सड़कों पर निकल आए लोग

मैच जीतने के बाद मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जैसे ही कप्तान मेसी को वर्ल्ड कप का खिताब सौंपा गया, अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में भी हजारों की संख्या में फुटबॉल फैंस सड़क पर निकल आए और देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा।

फाइनल में अर्जेंटीना की ओर तीन गोल रोसारियो के खिलाड़ियों द्वारा ही किया गया। इसमें मेसी भी शामिल हैं। मेसी नेवेल्स ओल्ड बॉयज नाम की स्थानीय टीम से आते हैं। एंजेल डी मारिया भी रोसारियो की स्थानीय टीम 'रोसारियो सेंट्रल'  से आते हैं जिन्होंने पहले हाफ में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया था।

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार रोसारियो के एक शख्स सैंटियागो फेरारिस ने अर्जेंटीना की जीत के बाद कहा, 'हम चैंपियन हैं, जो हम (मेसी) और पूरी टीम के लिए किसी भी चीज से ज्यादा चाहते थे।'

वहीं, नेशनल फ्लैग मेमोरियल पर जश्न के समारोह में शामिल होने वाले 26 साल जेरेमियास रेगोलो ने कहा, 'यह पागलपन है। इतने सारे लोग एक साथ थिरक रहे हैं। यह मेरी उम्मीदों से परे है, हर कोई जश्न मना रहा है। यही आज के बारे में सबसे खूबसूरत बात है।'

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीArgentinaवायरल वीडियोफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!