लाइव न्यूज़ :

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने एड़ी में दर्द का उपचार कराया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने ‘एड़ी में दर्द’ का उपचार कराया है।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने अस्पताल के बेड पर अपनी तस्वीर कि साथ ट्वीट करके उपचार की जानकारी दी।

शरत ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले आठ महीने से दर्द हो रहा था, पिछले तीन महीने में स्थिति काफी खराब हो गई। अब विश्व चैंपियनशिप के बाद उपचार कराने के बाद अच्छा लग रहा है, जल्द ही अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी शुरू होगी।’’

शरत ने पीटीआई से कहा, ‘‘कुछ कैलशियम जमा हो गया था इसलिए छोटी सी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा... तीन दिन तक पूरी तरह से आराम की जरूरत है।’’

शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में कई पदक जीतने वाले शरत भारत के चोटी के खिलाड़ियों में शामिल हैं। तोक्यो ओलंपिक में दिग्गज मा लोंग के खिलाफ पुरुष एकल के राउंड आफ 32 मुकाबले में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

शरत ने नौ राष्ट्रीय खिताब जीते हैं और 2006 में मेलबर्न में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था।

एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल अगले साल क्रमश: चीन के हांगझू और बर्मिंघम में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर भारत ने बांग्लादेश की तरफ बुरी नज़र से देखने की हिम्मत की...': पाकिस्तानी लीडर की युद्ध की धमकी, VIDEO

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कारोबारGold Rate Today: आज का सोने का रेट, जानें 23 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

क्रिकेटमोहसिन नकवी ने U19 एशिया कप फाइनल के बाद ICC में शिकायत की धमकी दी, बोले- 'भारतीय खिलाड़ी उकसा रहे थे'

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!