लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप से पहले वरूण की घुटने की समस्या बीसीसीआई का सिरदर्द बनी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर वरूण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं ।

भारतीय टीम में 10 अक्टूबर तक बदलाव किया जा सकता है लेकिन घुटनों की समस्या के बावजूद वरूण की गेंदबाजी को देखते हुए उनका खेलना तय है ।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ वरूण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है । उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय फोकस टी20 विश्व कप के लिये उसे दर्द से राहत दिलाने पर है । उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जायेगा ।’’

वरूण ने आईपीएल में अभी तक 6 . 73 की इकॉनामी से 13 मैचों में 15 विकेट लिये हैं ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरूण के लिये विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है । उसे दर्दनिवारक इंजेक्शन भी दिये जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके ।इन इंजेक्शन से दर्द में राहत मिलती है । टीवी पर उसका दर्द नजर नहीं आता लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहा होता है तो दर्द होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!