लाइव न्यूज़ :

वैशाली ने स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप क्वालीफायर 2 जीता

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:47 IST

Open in App

चेन्नई, 30 मई भारत की आर वैशाली ने रविवार को फाइनल में रूस की पोलिना शुवालोवा को हराकर महिलाओं का स्पीड शतरंज ऑनलाइन चैम्पियनशिप क्वालीफायर 2 जीत लिया।

चेन्नई की 20 वर्षीय महिला ग्रैंडमास्टर 2021 महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनिशप की मुख्य प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय बन गयीं।

भारतीय महिला जीएम डी हरिका ने पहला क्वालीफायर जीतकर मुख्य टूर्नामेंट में स्थान पक्का किया था।

ग्रैंडमास्टर आर प्रागनाननधा की बहन वैशाली ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं क्योंकि यह जीत बहुत मजबूत खिलाड़ियों के साथ खेलने के दौरान मिली है। मैंने कुछ बहुत अच्छी बाजियां खेलीं। ’’

सेमीफाइनल में वैशाली ने बिबिसारा असायूबाएवा को 2-0 से हराने के बाद शुवालोवा को पराजित किया।

वैशाली रूस के सोची में होने वाले फिडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं जिसमें उनके अलावा कोनेरू हम्पी, हरिका, पद्मिनी राउत और भक्ति कुलकर्णी हिस्सा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!