लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:18 IST

Open in App

देहरादून, 27 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पेन में हुई 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया।

रविवार को 20 साल के खिलाड़ी लक्ष्य को 15 लाख का चैक सौंपते हुए धामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने देश और राज्य को गौरवांवित किया है।

लक्ष्य उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के माता-पिता को भी सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी अगली विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतेगा।

उन्होंने राज्य सरकार की नई खेल नीति के बारे में भी जानकारी दी जिसका लक्ष्य उभरते हुए खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने का अधिक मौका देना है।

धामी ने कहा कि राज्य के उधमसिंह नगर जिले में महिला खेल कॉलेज के अलावा खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!