लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव, कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए स्थगित हो टोक्यो ओलंपिक

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 12, 2020 22:05 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए ‘स्थगित’ करने का सुझाव दिया है। ट्रंप ने ये सुझाव कोरोना वायरस के चलते दिया है। भारत में भी इसके चलते कई खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को कहा कि टोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित किया जा सकता है, जबकि आयोजक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाजवूद जोर दे रहे हैं कि इनका आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा।

ट्रंप ने ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें (टोक्यो ओलंपिक) एक साल के लिये इन्हें स्थगित कर देना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मसार करने वाला है। लेकिन खाली स्टेडियम में कराने से बेहतर यही होगा। ’’

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर भारतीय खेलों पर साफ नजर आने लगा है और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये सरकारी दिशानिर्देशों के बाद अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं से दर्शकों को दूर रखने का फैसला किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग को तय कार्यक्रम के अनुसार करने के लिये इस टी20 लीग के मैचों को भी खाली स्टेडियम में खेला जा सकता है। 

खेल मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, ‘‘सुनिश्चित कीजिए कि किसी भी खेल प्रतियोगिता के दौरान लोग नहीं जुटें। अगर खेल प्रतियोगिता के आयोजन को टाला नहीं जा सकता तो दर्शकों सहित लोगों को एकत्रित किए बिना ऐसा किया जा सकता है।’’ 

इन दिशानिर्देशों के बाद यह सुनिश्चित हो गया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले बाकी बचे दो वनडे, इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का गोवा में होने वाला फाइनल और राजकोट में रणजी ट्रॉफी फाइनल के अंतिम दिन का खेल खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल को लेकर बीसीसीआई ने चुप्पी साध रखी है लेकिन खेल मंत्रालय ने संकेत दिये हैं कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसका आयोजन भी खाली स्टेडियम में हो सकता है। सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण विदेशी खिलाड़ी हालांकि 15 अप्रैल तक इस लुभावनी लीग से बाहर हो गये हैं। आईपीएल 29 मार्च को मुंबई में शुरू होगी।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!