लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन के कोविड-19 प्रोटोकॉल में बदलाव: प्रशंसकों के लिए टीकाकरण प्रमाण जरूरी हुआ

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:38 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 अगस्त (एपी) अमेरिकी ओपन के दर्शकों को अब मैच देखने के लिए कोविड-19 टीकाकरण की कम से कम एक डोज का प्रमाण दिखाना होगा। यह बदलाव उस समय किया गया जब इस टेनिस टूर्नामेंट के शुरू होने से 72 घंटे से भी कम समय बचा है। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने शुक्रवार को बताया कि न्यूयॉर्क शहर के महापौर कार्यालय ने राष्ट्रीय टेनिस केंद्र के मुख्य परिसर आर्थर ऐश स्टेडियम में जाने के लिए टीकाकरण के प्रमाण को जरूरी करने का निर्णय लिया है।यूएसटीए ने कहा कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी दर्शकों को टीकाकरण प्रमाण के साथ आना होगा तभी वे  सोमवार से शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दौरान मैदान में प्रवेश कर सकेंगे।  कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इसमें दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध था लेकिन इस बार दो सप्ताह के इस टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम की पूरी क्षमता के मुताबिक (100 प्रतिशत) दर्शक मौजूद रह सकते है। दर्शकों को टीकाकरण को साबित करने के लिए  सीडीसी टीकाकरण कार्ड , फोटो या उससे जुड़ी फोटोकॉपी के साथ आना होगा।इससे पहले सप्ताह में यूएसटीए ने कहा कि दर्शकों को यूएस ओपन में मैच देखने के लिए मास्क पहनने या अपने टीकाकरण के प्रमाण दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!